{"_id":"d1c50c2682ac81aeb19318a1ec28feea","slug":"mehndi-competition-radha-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में राधा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में राधा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में शनिवार को मेहंदी, रंगोली और डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जेल अधीक्षक की पत्नी शिवानी सिंह और दीप प्रज्जवलन पालिका अध्यक्ष की पत्नी मीरा यादव ने किया। पूर्व प्रधान सरोज राजपूत ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया।
नुमाइश में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों के ग्रुप में हिस्सा लेते हुए आकर्षक और मनमोहक रंगोली सजाकर उपस्थितजनों की खूब तालियां बटोरीं। सबसे बाद में बच्चों ने फिल्मी, पंजाबी गानों पर थिरक कर महफिल में ऐसा रंगा जमाया कि पंडाल में मौजूद लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में राधा प्रथम, सोनी द्वितीय, वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि, सांत्वना पुरस्कार कीर्ति, काजल, फरीन खान को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप पूनम, प्रियंका, द्वितीय करिश्मा, अंजली ,तृतीय स्थान पर आयुषी, खुशबू , दीक्षा मिश्रा ,दीक्षा चौहान ग्रुप को संयुक्त रूप से मिला। नृत्य प्रतियोगिता में दिव्या माध्वी ग्रुप प्रथम , आध्या, नव्या द्वितीय, आंचलक, रितिका ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार बादल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका लता सिंह ,सह संयोजिका कविता राना, अदिती राना रही। संचालन वसंत पतझड़ ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा यादव और अनीता शर्मा के अलावा अनेक लोग मौजूद रहे।