फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medicines will be given only to the patients admitted in the medical college: Principal

प्राचार्य : मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों को ही मिलेंगी दवाएं

Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Medicines will be given only to the patients admitted in the medical college: Principal
दवा काउंटर पर लगी लाइन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कहा है कि भर्ती होने वाले मरीजों को ही दवाएं मिलेंगी। इसके अलावा ओपीडी में केवल आयुष्मान भारत कार्डधारकों को सुविधा दी जाएगी। जबकि सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित साधारण मरीजों को दवाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नर्सेज दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह चौहान पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज में निरंतर चली आ रही दवाओं की किल्लत के सवाल पर प्राचार्य ने कहा कि अब आयुष्मान कार्डधारकों को ही उपचार दिया जाएगा। इसके अलावा कोई आता है तो उसको सर्दी, जुखाम और बुखार की भी दवाएं नहीं दी जाएंगी। यहां पर ऐसे मरीजों का ही उपचार होगा जो भर्ती करने की स्थिति में हैं। बिना भर्ती मरीजों को दवाएं बंद की जाएंगी।
विज्ञापन

एक चौथाई के भी नहीं बने आयुष्मान कार्ड
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के आयुष्मान कार्ड जिले में एक चौथाई लाभार्थियों के भी नहीं बन सके हैं। कुल 433510 आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए गए लोगों की संख्या है। मार्च 2022 तक इनमें से महज 129383 के ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार शासनादेश की उड़ा रहे हैं धज्जियां
प्रमुख सचिव उप्र आलोक कुमार की ओर से तीन मई 2021 को शासनादेश जारी किया था। इस शासनादेश के बिंदु संख्या पांच में स्पष्ट लिखा गया है कि जब तक जिला चिकित्सालयों की पृथक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक मेडिकल कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मेडिकल परीक्षण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, लेकिन यहां एक अप्रैल से मेडिकल परीक्षण नहीं हो रहे हैं और एनएचएम की व्यवस्थाएं भी सुचारू नहीं हैं। शासनादेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed