फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Medical store owner dies of heart attack; elderly man dies of silent heart attack.

Etah News: मेडिकल स्टोर संचालक की हार्ट अटैक और वृद्ध की साइलेंट अटैक से मौत

Fri, 02 Oct 2026 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner dies of heart attack; elderly man dies of silent heart attack.

विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार की रात करीब 10 बजे गौरव (55) निवासी महाराणा प्रताप नगर को परिजन लेकर आए। यहां चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि रात के वक्त वह खाना खा रहे थे। तभी उन्हें अचानक से हार्ट अटैक पड़ गया। वह मेडिकल स्टोर के संचालक थे। उन्हें तत्काल इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे अशोक (62) निवासी बढैयान थाना जैथरा को परिजन लेकर आए। यहां बेटा अनिल ने बताया कि सुबह के वक्त वह सो रहे थे। काफी देर तक वह नहीं जागे। इसके बाद उन्हें उठाया तो मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने साइलेंट अटैक से मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--वर्जन--
इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। इसमें एक युवक की हार्ट अटैक और वृद्ध की साइलेंट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन शव को घर ले गए। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed