{"_id":"6abeab3198e446ae680beb55","slug":"medical-store-owner-dies-of-heart-attack-elderly-man-dies-of-silent-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-157573-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल स्टोर संचालक की हार्ट अटैक और वृद्ध की साइलेंट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल स्टोर संचालक की हार्ट अटैक और वृद्ध की साइलेंट अटैक से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार की रात करीब 10 बजे गौरव (55) निवासी महाराणा प्रताप नगर को परिजन लेकर आए। यहां चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि रात के वक्त वह खाना खा रहे थे। तभी उन्हें अचानक से हार्ट अटैक पड़ गया। वह मेडिकल स्टोर के संचालक थे। उन्हें तत्काल इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
वहीं बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे अशोक (62) निवासी बढैयान थाना जैथरा को परिजन लेकर आए। यहां बेटा अनिल ने बताया कि सुबह के वक्त वह सो रहे थे। काफी देर तक वह नहीं जागे। इसके बाद उन्हें उठाया तो मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने साइलेंट अटैक से मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।
विज्ञापन
-- वर्जन--
इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। इसमें एक युवक की हार्ट अटैक और वृद्ध की साइलेंट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन शव को घर ले गए। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज