फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mathura highway jammed for one hour after road accident

सड़क हादसे के बाद मथुरा राजमार्ग एक घंटे रहा जाम

Thu, 18 Nov 2021 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura highway jammed for one hour after road accident
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जमों के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मथुरा राजमार्ग को करीब एक घंटे के लिए जाम कर दिया। गांव जमों निवासी 35 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी नेमसिंह बुधवार रात करीब नौ बजे शौच करने जा रही थी। इसी समय उसको एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना से अक्रोशित लोगों ने जलेसर व मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। इस दौरान मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायल महिला को सीएचसी से उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। जलेसर थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में महिला के घायल होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर दुर्घटना होने से भीड़ जमा हो गई थी। जिन्हें समझाकर हटा दिया गया। महिला को इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed