फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   massive fire broke out in forest in Etah burning for three hours creating panic among villagers

Etah: नयाबांस के पास जंगल में लगी भीषण आग, तीन घंटे तक धधकी; ग्रामीणों में अफरातफरी... दर्जनों पेड़ राख

Sat, 06 Apr 2024 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

नयाबांस के पास जंगल में आग लगा गई। तेज धूप और हवा के झोंको में कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। तीन घंटे तक धधकती रही। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। दर्जनों पेड़ राख हो गए। 

विज्ञापन
massive fire broke out in forest in Etah burning for three hours creating panic among villagers
जंगल में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार दोपहर के समय जंगल में आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी मिरहची थाना क्षेत्र के नयाबांस गांव के पास हुई।

विज्ञापन


एटा-मारहरा मार्ग पर निचली गंग नहर के किनारे बसे ग्राम नयाबांस में नदी किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। धुएं के गुबार भी दूर से देखने को मिल रहे थे। आसपास के किसानों को डर था कि कहीं खेतों तक आग न पहुंच जाए।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक काफी संख्या में पेड़ जल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed