{"_id":"668bd908cebfbb599309e9e2","slug":"mason-died-after-being-hit-by-bike-who-walking-on-foot-in-etah-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पैदल जा रहे राजमिस्त्री की बाइक की टक्कर से मौत, चाचा के घर से लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पैदल जा रहे राजमिस्त्री की बाइक की टक्कर से मौत, चाचा के घर से लौट रहा था
Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
सार
पैदल जा रहे राजमिस्त्री को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह चाचा के घर से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव गिरोरा निवासी राज मिस्त्री को सोमवार सुबह बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरोरा गांव निवासी गोपाल (36) सोमवार की सुबह अपने चाचा राजपाल के घर से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही पैदल चलते हुए अपने घर के समीप पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल गोपाल को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गोपाल राजमिस्त्री का काम करके अपने घर का पालन-पोषण करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन