फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   married woman tortured by her husband hanged herself to death in Etah

फंदे से झूली विवाहिता: शराब पीकर प्रताड़ित करता था पति, बच्चों को भी पीटता है, पुलिस कर रही जांच

Wed, 29 Mar 2023 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

एटा में शराबी पति से प्रताड़ित पत्नी फंदे से झूल गई। वह पति को शराब पीने से मना करती तो वह बच्चों और उसे पीटता था। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
married woman tortured by her husband hanged herself to death in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पति से प्रताड़ित विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चों ने देखा तो चीख-पुकार करने लगे। खबर पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पिता ने दामाद द्वारा हत्या करने की बात कही है। 

विज्ञापन

शराब पीने का आदी है पति

घटना सकीट थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव की है। गांव निवासी बंटू उर्फ दिनेश कुमार की पत्नी श्रीवती उर्फ श्रीमती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश शराब पीने का आदी है। आएदिन शराब पीकर घर आता था। इस बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। शराब का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर देता था। बताया कि मंगलवार की शाम को भी काफी शराब पीकर आया और बच्चों व पत्नी की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

आए दिन पति पीटता था

रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर श्रीवती ने परिजनों के सो जाने के बाद बरामदे में रस्सी से कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। रात में ही चीख-पुकार मचने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि पति के शराब पीने और पिटाई से परेशान होकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसकी शादी 2013 में हुई थी। थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोला, बेटी को मार डाला

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पिता हरप्रसाद निवासी लखमीपुर, थाना अमांपुर, जिला कासगंज ने दामाद दिनेश पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed