फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   marrage

सेहरा बांधकर आया दूसरा दूल्हा, बारात बनाई बंधक

Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
marrage
एटा। घुड़चढ़ी के दौरान बुधवार की रात एक दुल्हन ने सेहरा बांधे दूल्हे को बदला देख शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बरात को बंधक बना लिया। बाद दुल्हन के पिता की ओर से दूल्हा सहित पांच के खिलाफ धोखे से शादी रचाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव ढटिंगरा निवासी संजीव कुमार की पुत्री की बरात बुधवार को आई। दूल्हा विक्रम पुत्र कमलेश निवासी हरिश्चंद्रपुर थाना कोतवाली नगर (जिला मैनपुरी) दर्जन भर बरातियों के साथ पहुंचा। बरात का स्वागत किया गया, शादी का सेहरा बांधे दूल्हा घुड़चढ़ी कर दरवाजे पर आया तो दुल्हन ने दूल्हा बदला हुआ होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन के परिजनों को खबर लगी तो पूरी बरात को ही बंधक बना लिया। खबर पुलिस तक पहुंची तो मौके पर फोर्स पहुंच गया, लड़की और लड़का पक्ष से वार्ता की गई। दुल्हन के इनकार करने के बाद स्वजन भी शादी करने से मुकर गए। दूल्हा पक्ष को छोड़ने के एवज में खर्चा की रकम अदा करने की शर्त रख दी गई। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को खर्चा पूछा तो 12 लाख रुपये बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने कर आश्वासन देकर बरात को बंधन मुक्त कराया और दुल्हन के पिता संजीव कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील ने बताया है कि दूल्हा बदलने की बात को लेकर दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया था, बरात बंधक बनाने की बात झूठी है।

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर शादी ने इनकार कर दिया था। बरात फैसला होने तक रुकी रही। बंधक बनाने की कोई बात नहीं है। दुल्हन के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
-ओपी सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed