फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   markaj matter

मरकज के 250 मीटर के दायरे में रहे जिले के लोगों की ट्रेसिंग शुरू

Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
markaj matter
दिल्ली से आई सूची को ट्रैस करते कर्मचारी। - फोटो : ETAH
एटा। दिल्ली में स्थित निजामुद्दीन मरकज के 250 मीटर के दायरे में रहे जिले के 214 लोगों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन सदस्यीय एक टीम लगाई गई है। ये लोग सूची में मिले नंबरों पर कॉल कर उनकी जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में तब्दीली जमात हुई थी। इंटेलीजेंस ब्यूरो के अनुसार मरकज में कार्यक्रम के दौरान 250 मीटर दायरे में रहे 20 हजार लोग मौजूद रहे। इसकी सूची भी तैयार की गई है। इसमें जिले के 214 लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इंटेलीजेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूची भेजकी 250 मीटर के दायरे में रहे लोगों को ट्रेस कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के की बात कही। इसको लेकर शनिवार को सीएमओ डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने तीन सदस्यों की टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां टीम मिले नंबर पर कॉल पर सूची में दर्ज व्यक्ति से उसके पते के साथ उसके पिता का नाम सहित अन्य कई जानकारियां जुटा रही है। सीएमओ ने बताया कि अभी सभी की ट्रेसिंग कराई जा रही है। इसके बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो क्वारंटीन भी कराया जाएगा।
कॉल करने वाले को गाली दे रहे दिल्ली से आए लोग
एटा। इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा जिले में आई 214 लोगों की सूची में सभी के नंबर मौजूद हैं। उन्हें फोन करने पर कुछ लोग टीम के सदस्यों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। यहां तक कि बाद में देख लेने की धमकी भी दे रहे हैं। शनिवार को टीबी लैब सुपरवाइजर प्रवेश ने शहर के मोहल्ला नगला पोता में सूची में शामिल एक व्यक्ति को फोन किया। वह अपना नाम और पता बताने की जगह गालियां देने लगा। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक गालियां ही देता रहा। उसने देख लेने की धमकी तक दे डाली।

प्रवेश के बताया कि सूची में एक महिला लमहेटा की है, कॉल करने पर वह खुद को बरेली की बता रही है और दिल्ली जाने की बात कह रही है। वहीं, नवीनगर के एक व्यक्ति ने काल करने पर कॉलर को गाली दी। इससे लोगों का नाम पता पूछ रहे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा बेवजह लोगों की गाली और सुननी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed