फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Marital showing enthusiasm in the market

करवा चौथ पर बाजार में दिखा उत्साह

Thu, 29 Oct 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 29 Oct 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Marital showing enthusiasm in the market
सुहाग पर्व करवा चौथ का उत्साह चरम पर है। संबंधित खरीददारी को लेकर बाजार खचाखच दिखाई दिए। देर रात तक महिला बाजार गुलजार रहे। सर्वाधिक भीड़ श्रंगार, आभूषण एवं साड़ियों की दुकानों पर रही।
विज्ञापन

सुहाग पर्व का जनून सुहागिनों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। गुरुवार का दिन पर्व के नाम रहा। उत्साहित सुहागिने खरीददारी एवं सजावट में व्यस्त रहीं। देर रात तक खुले बाजार में जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


ब्यूटी र्पालर्स पर लाइनें
ब्यूटी पार्लर्स पर लंबी लाइनें रहीं। सुंदरता बढ़ाने के लिए सुहागिनें ब्यूटी पार्लर की शरण में दिखाई दीं। आईब्रो, मसाज, फेसियल को लेकर एडवांस बुकिंग रही। इतना ही नहीं महिलाओं को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अरुणानगर स्थित ब्यूटी पार्लर संचालक बबली सिंह का कहना है कि पर्व को लेकर कई दिनों से भीड़ है। बुधवार से शुक्रवार तक की एडवांस बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदी वालों की पौ बारह
पर्व को लेकर मेंहदी लगाने वालों की मांग ही नहीं बढ़ गई वरन उनके भाव भी बढ़ गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पर्व के दिन की बुकिंग सौ रुपए हाथ के भाव से हुई है। गृहणी रंजना गुप्ता का कहना है कि महंगे रेट के बाद भी मनपसंद मेंहदी वाले नहीं मिल पा रहे।


चंद्रोदय को जल का अर्क देकर सुहागिनें परंपरा के अनुसार पूजा अर्चना कर सुहाग एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगीं। इसके साथ ही पति के हाथों से जल एवं अन्न ग्रास गृहण करेंगीं। पंचांग के अनुसार जनपद में चंद्रोदय शाम आठ बजकर 21 मिनट से चालीस मिनट के मध्य दिखाई देगा।
पंडित धीरेंद्र झा, प्रमुख महंत श्री कैलाश महादेव मंदिर, एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed