फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mangal Abhishek of Lord Mahavir done with reverence

Etah News: श्रद्धा के साथ किया भगवान महावीर का मंगल अभिषेक

Tue, 04 Apr 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mangal Abhishek of Lord Mahavir done with reverence
एटा। तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव के दूसरे दिन घंटाघर जैन मेला पंडाल में कई धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से लेकर देरशाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान भगवान महावीर के जयघोष गूंजते रहे।जैन मेला पंडाल में सुबह के समय सबसे पहले जिनेंद्र अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर 1 बजे श्री महावीर महामंडल विधान का आयोजन विपिन स्वामी के निर्देशन में हुआ। इस महामंडल विधान में पीत वस्त्रों में सुसज्जित इंद्रियों ने झूम-झूम कर नृत्य कर मंत्रोच्चार पूर्वक विश्व में शांति की महावीर प्रभु से कामना की। शाम को भव्य मंगल आरती एवं श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ गीतकार राजेश जैन के संयोजन में किया गया। पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन, पंकज जैन, नितिन जैन, नूतन, रोहित, सुधीर, गौरव, अकलंक, सुरेंद्र, अंकित, बबिता जैन, रजनी, रेखा, काजल, रतिका, ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed