फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahavir jayanti procession out

महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 02 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 02 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
mahavir jayanti procession out
गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल
विज्ञापन
में तीन दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकाली गई।




महोत्सव का शुभारंभ मनोज कुमार जैन ने फीता काटकर और ध्वजारोहण से किया। दिगंबर जैन वीर मंडल ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। दोपहर को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर पुलिया गर्वी, लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, घंटाघर, बजरिया, सुभाष मूर्ति, हाथी गेट, जीटी रोड, गोदाम चौकी होती हुई घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर पहुंचकर समाप्त हुई। जैन मेला पंडाल में भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। शाम को विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा 2614 दीपकों से भव्य आरती की गई। रात में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद और जैन महिला संगठन द्वारा भजन संध्या और आओ गणधर को जानें कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष गुलाब चंद, प्रदीप गुड्डू, विमल हीपोलिन, सुनील बांदा, सुधीर जैन, प्रमोद कुमार जैन, हितेश जैन, राजेंद्र जैन, कैलाश जैन, राजवीर जैन, संजय जैन, शैलेंद्र जैन, बबिता जैन आदि मौजूद थे।
जलेसर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर समाज के लोगाें के प्रतिष्ठान बंद रहे। शोभायात्रा महावीरगंज स्थित जैन मंदिर से मंडी जवाहरगंज, बाजार विसात खाना, नाला बाजार, बाजार कलां, बड़ा बाजार, शेरगंज होती हुई बड़े जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर नरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, आनंद जैन, महेश जैन, पदम चंद्र जैन, विनोद जैन, ज्ञानचंद्र जैन, नीरज जैन आदि मौजूद थे।


अवागढ़ में श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा बारहद्वारी, मैन बाजार, अखाड़ा चौराहा, लोहामंडी, आगरा रोड होते हुए अरिहंत स्कूल पहुंची, जहां कोटकी परिवार की ओर से समाज के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर विपिन जैन, अशोक जैन, आशुतोष जैन, विनय जैन, नीरज जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, सेठी जैन आदि मौजूद थे।



आज होगा महावीर विधान
घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में शुक्रवार को चुनमुन झांकी मंडल द्वारा संगीतमय महावीर विधान का आयोजन किया जाएगा। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने बताया कि भोपाल से आई केशव एंड पार्टी द्वारा भगवान महावीर का पूजन किया जाएगा। शाम को आरती के बाद जैन मिलन के तत्वावधान में भ्रूण हत्या पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed