{"_id":"042cf2ad698f4291e447964e1ca791a8","slug":"maharishi-valmiki-jayanti-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 27 Oct 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर सहित जिलेभर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह हवन पूजन हुआ, वहीं सायं को बैंडबाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राधाकृष्ण की झांकी लोगों का आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं भंडारा भी हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल साथ चल रहा था।
महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव मेला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान सुबह जाटवपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सायं को मोहल्ले से महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल थीं, जिनमें भगवान श्रीगणेश, भगवान श्रीकृष्ण, भोलेनाथ व अन्य देवी देवताओं की झांकियां थीं।
वहीं राधाकृष्ण बने स्वरूपों का नृत्य देखकर लोग भी मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा देखने के लिए सड़कों व छतों पर महिला पुरुषों व बच्चों की भीड़ लग गई। शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई शोभायात्रा रात को जाटवपुरा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शोभायात्रा की शुरूआत जेल अधीक्षक अनूप कुमार ने रथ पर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति विराजमान कर की। वहीं, उनके द्वारा फीता काटा गया तथा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर ध्वनि के बीच बजते गानों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इस मौके पर सीओ सिटी कार्यालय के बाहर विश्व हिंदू महासभा के पदाधिकारी अवधेश गुप्ता, बिट्टू पचौरी, सुनील पाठक, सुशील गुप्ता के अलावा बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हुए।
इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष राजू जल निगम, महामंत्री भूदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष मुन्नालाल पात्रे, संतराम सरोज, राजू विधार्थी, दर्शनलाल, बीरू वाल्मीक, विजयपाल पात्रे, शोभाराम आदि मौजूद थे।
जलेसर में भी महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक रणजीत सुमन ने शोभायात्रा का शुभारंभ सामुदायिक बारातघर से किया। शोभायात्रा कटरा चौकी, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज होती हुई महावीरगंज स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में जहां आकर्षक झाकियां मन मोह रही थीं वहीं बैंड की मधुर ध्वनि पर युवाओं थिरक रहे थे। इस मौके पर विधायक रणजीत सुमन, बालकिशन निडर, मोहनलाल नेताजी, विनोद यादव, नीरज यादव, अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज पाथरे, महामंत्री राजाराम पाथरे, कोषाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, उमेश कुमार, सलाहकार भानूप्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
वाल्मीकि जयंती पर संपन्न हुआ कवि सम्मेलन
एटा। महर्षि जन्मोत्सव मेला कमेटी के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
कवि डॉ. धुर्व्रेद भदौरिया ने कहा कि राजनीति पथ भ्रष्ट है, नेतागण दिग्भ्रांत, करें दुर्जन शंख ध्वनि, सज्जन बैठे शांत। कवि बलराम सरस ने कहा कि आदमी दरिंदा हो गया है, आज के परिवेश में, लंकेश जिंदा हो गया आज के परिवेश में। इसके अलावा सम्मेलन में कवि आरपी सांरग, प्रहलाद मंगल, डॉ. राकेश मधुकर, प्रशांत पाठक आदि ने भी कविता पाठ किया। अध्यक्षता राजेश व्याकुल व कुशल संचालन जयप्रकाश वर्मा ने किया।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष राजू जल निगम, महामंत्री भूदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल पात्रे, राजू विधार्थी, दर्शन लाल, बीरू वाल्मीक, विजयपाल पात्रे, शोभाराम आदि लोग मौजूद थे।
वाल्मीकि जयंती पर भी खुले रहे स्कूल
जलेसर। महर्षि वाल्मीकि जयंती का अवकाश होने के बावजूद भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुले रहने से वाल्मीकि समाज ने रोष व्यक्त किया।
नामित सभासद राहुल वाल्मीकि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब प्रदेश सरकार के कार्यालय अवकाश के चलते बंद रहे वहीं तहसील परिक्षेत्र के अंतर्गत अन्य विद्यालय बंद रहे वहीं अंग्रेजी माध्यम के नाम से चल रहे आधा दर्जन स्कूल क्यों खुले रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।