फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maarahara mein dengoo se do mahilaon kee maut

मारहरा में डेंगू से दो महिलाओं की मौत

Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
maarahara mein dengoo se do mahilaon kee maut
डेंगू का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कस्बा के मोहल्ला बस्ती में डेंगू के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई। इससे कस्बे में दहशत फैल गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार न मिलने के चलते लोगों में रोष नजर आया। लोगों ने कस्बा के सीएचसी प्रभारी की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बस्ती निवासी साबिर अली की पत्नी नाजिरा बेगम (35) और सलीम की पत्नी समा (23) को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवारीजन पहले तो दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन वहां न तो डाक्टर मिले और न दवाएं। हालत बिगड़ने पर महिलाओं को लेकर कासगंज में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां जांच के बाद महिलाओं को डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को महिलाओं ने दम तोड़ दिया। महिलाओं की मौत के बाद भी सीएचसी प्रभारी केंद्र पर नहीं पहुंचे। कस्बा के वाशिंदों ने सीएचसी प्रभारी की लापरवाही पर रोष प्रकट करते हुए तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। मांग करने वालों में मोहम्मद आमिल, अजय यादव, विशेष यादव, अशोक सक्सेना, दिनेश गुप्ता, राजकुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, रामप्रकाश आदि प्रमुख हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग महिलाओं की मौत को डेंगू से मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

---------------
फार्मासिस्ट करते है उपचार
मारहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां डाक्टरों की तैनाती नहीं होने से फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते हैं। लोगों का कहना है कि सीएचसी प्रभारी पीके मिश्रा अक्सर केंद्र से गायब रहते हैं। इसके चलते लोगों को समुचित इलाज नहीं मिल पाता। शुक्रवार को दो महिलाओं की मौत के बाद भी सीएचसी प्रभारी केंद्र पर नहीं पहुंचे। जिले में डेंगू से तीन मौतें होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अब तक नहीं चेता है। जिला अस्पताल में आए दिन मलेरिया और डेंगू के मामले पहुंच रहे हैं, फिर भी विभाग आंखें बंद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मारहरा में दो महिलाओं की मौत के बाद भी सीएचसी प्रभारी नहीं पहुंचे। यह एक गंभीर लापरवाही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।

                                                           - शंभूनाथ, डीएम, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed