{"_id":"575ee8c64f1c1b7d3f11c468","slug":"maaheshvaree-got-tailent-mein-dikhe-pratibhaon-ke-rang","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहेश्वरी गॉट टैलेंट में दिखे प्रतिभाओं के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहेश्वरी गॉट टैलेंट में दिखे प्रतिभाओं के रंग
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत गंगा देवी माहेश्वरी भवन में चल रहे माहेश्वरी समाज के कार्यक्रमों में माहेश्वरी गॉट टैलेंट का आयोजन किया। ढाई साल की अविका माहेश्वरी की योग क्रियाओं ने सभी का मन मोहा।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सर्वेश माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गांधी, समाज के अध्यक्ष राकेश बिड़ला ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सर्वेश माहेश्वरी ने कहा कि यही वह मंच है, जहां से प्रतिभाओं को पहचान मिलती है, राजेंद्र प्रसाद गांधी ने भी समाज के लोगों से अपने बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचान दिलाने की अपील की। बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। सामाजिक कुरीतियों, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज सहित अन्य विषयों पर भी समाज की महिलाओं ने नाट्य प्रस्तुति देकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। ढाई साल की नन्ही बच्ची ने अपनी योग की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा।
कार्यक्रम संयोजक रूबी माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, रितु पल्तानी, संजीव मराठा ने आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष वीना धूपड़, प्रभात मालपानी, अंजू जाकेटिया, सोनल धूपड़, गौरी बिड़ला, पूनम माहेश्वरी, नीलम पल्तानी, मीना बिड़ला, कल्पना मालपानी, दीप्ती बिड़ला, अल्का शक्ची आदि मौजूद रहे।