{"_id":"d2bef8bb706384ffa3b73d9f5ba7b4b0","slug":"lot-of-travel-in-aadhar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने में छूट रहे पसीने
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर के कम्यूनिटी हॉल में प्रशासन के निर्देश पर केनरा बैंक द्वारा आधार कार्ड बनाने को लगाए गए शिविर में अव्यवस्थाएं हावी हैं। हाड़ कंपकंपाती सर्दी में भी आधार कार्ड बनवाने में लोगों के पसीने छूट रहे है। कई-कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों का नंबर नहीं आ पा रहा और न ही लोगों के आधार कार्ड बन पा रहे है।
गौरतलब हो कि 15 नवंबर से नगर के कम्यूनिटी हॉल में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाया गया है, लेकिन इस शिविर का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा। आधार कार्ड बनाने के लिए पांच सिस्टम की व्यवस्था प्रशासन ने की है, लेकिन जनसमूह के आगे यह सिस्टम भी कम पड़ रहे है। आवेदन फार्म लेने के लिए ही दो से चार घंटे लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
प्रतिदिन ही यह अव्यवस्था बनी रहती है। अव्यवस्था की वजह से आक्रोशित लोग हंगामा भी कर रहे है लेकिन इस बड़ी समस्या पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। प्रशासन ने 25 दिसबंर तक आधार कार्ड बनाने का समय निर्धारित किया है लेकिन इतने कम समय में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आधार कार्ड बनना असंभव है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने को शिविर में पहुंच रहे है।
विज्ञापन
जिला समन्वयक शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ अधिक होने से अव्यवस्थाएं बन रही है लेकिन टीम सुविधापूर्वक लोगों को आधार कार्ड बनाने को तत्पर है।
टोकन की व्यवस्था की जाए लागू
आधार कार्ड बनवाने पहुंचे प्रतीक, शालू, शिवानी, जीतू, पन्नालाल आदि ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को कर्मियों से काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। प्रतिदिन ही नोकझाेंक हो रही है। काफी देर लाइन में लगने के बाद कर्मी फार्म खत्म होने के बात कह कर लोगों को बेरंग लौटा देते है, जिससे लोगों में व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से टोकन व्यवस्था को लागू कर आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड बनवाने के लिए समय सीमा बढ़ाए जाने की मांग की।