फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   looted

पूर्व सैनिक से बाइक सवारों ने ऐसे लूटे 40 हजार

Mon, 30 Sep 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
looted
कासगंज में पुलिस को लूट की वारदात की जानकारी देती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश - फोटो : KASGANJ
एटा/अलीगंज। बैंक से रकम निकालकर अपनी पत्नी संग आ रहे पूर्व सैनिक को दो बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से पूर्व सैनिक श्याम सिंह पुत्र सोवरन सिंह नगर तेली बहोरा निवासी ने 40 हजार रुपये निकाले और थैले में रखकर पत्नी राजरानी के साथ बाहर निकल आए। बुजुर्ग दंपती नगर पालिका वाली गली से होकर गुजर रहे थे तभी डा. परसादी लाल के मकान के पास दो बाइक सवार लुटेरों ने थैले को लूट लिया और फरार हो गए। चीख पुकार मची तो आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को पूरा वाकया बताया गया। पूर्व सैनिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूर्व सैनिक से दो बाइक सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूटे हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है, उसके आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पंकज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed