{"_id":"5fa983c48ebc3e9b9e6c6f14","slug":"loot-loot-with-2-ladies-etah-news-agr467436724","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचों की नोंक पर महिलाओं को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचों की नोंक पर महिलाओं को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सकीट। थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर महिलाओं से नकदी और जेवरात लूट लिए। बाद में पीड़ितों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से हुलिया पूछकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सकीट के गांव सकतपुर निवासी शैलेश पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी मां संसारवती और रिश्ते की भाभी नंदनी पत्नी राजेश कुमार को बाइक से मलावन स्थित नगरसैन की जात कराने के लिए लेकर जा रहे थे। जब वह सुबह करीब 10:30 बजे सबलपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आए पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक उन्हें रोक लिया। बताया कि इस दौरान एक बदमाश ने उसके सीने पर और दूसरे ने मां की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
आवाज निकालने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मां व भाभी के कुंडल, दोनों के पर्स में रखे करीब 500 रुपये लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को खबर दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का हुलिया पूछा और तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश कराने के लिए सघन बाइक चेकिंग कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।