फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Looking punks day Kanbing

बदमाशों की तलाश में दिनभर कांबिंग

Thu, 08 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Looking punks day Kanbing
बदमाशों की तलाश में दिनभर कांबिंग - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के लिए अभ्यारण्य बनी कटरी में लगातार आपराधिक वारदात हो रही हैं। बुधवार रात को गांव मुचैटा में बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग भी हुई थी। मुचैटा, बीनपुर और आसपास के गांवों के लोग दहशत में है। गुरुवार सुबह पुलिस-पीएसी और ग्रामीणों ने कटरी में कांबिंग शुरू की,  जो दिन भर चलती रही।  हालांकि इस दौरान बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को को सुबह के समय कोतवाली पटियाली में गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, सिकंदरपुर वैश्य थानों की पुलिस, पीएसी और ग्रामीणों ने बीनपुर गांव व आस-पास के क्षेत्र के कटरी क्षेत्र में कांबिग की। कांबिंग के दौरान बदमाश तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े, लेकिन बदमाशों की मौजूदगी के निशान नजर जरूर मिले। कटरी में एक स्थान पर ईटों का चूल्हा बना हुआ था। वही ंचूल्हे के पास ही शराब की बोतलें आदि पुलिस को मिली, इससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि बदमाशों के गिरोह की सक्रियता कटरी में बनी हुई है।
विज्ञापन

कांबिंग का यह सिलसिला देर सायं तक चलता रहा। पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने को कहा है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को बताने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने नजबुल शाकिर ने बताया कि कटरी का जंगल इस समय काफी हरा भरा है। पतेल मौजूद है। जिससे पास का भी देख पाना मुश्किल होता है। उन्होंने ग्रामीणों से भयभीत न होने को कहा। बताया गया कि बीनपुर गांव में पुलिस की टीम भी तैनात कर दी गई है। कटरी के इलाके में रात्रि गश्त भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बीनपुर में रात के समय बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ रात में ही कटरी के इलाके में कांबिंग की। उन्होंने कहा कि कटरी इलाके में पूरी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed