फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lohia village health secretary said Rami Hetmshah

लोहिया गांव रामई हेतमशाह पहुंचे स्वास्थ्य सचिव

Wed, 26 Aug 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 26 Aug 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lohia village health secretary said Rami Hetmshah
 मारहरा ब्लाक के लोहिया गांव रामई हेतमशाह पहुंचे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और जिले के नोडल अधिकारी अरविंद नारायण मिश्र ने विकास कार्यों की समीक्षा की। कई कार्यों में कमी और अधूरे विद्युतीकरण पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम रामई हेतमशाह में बुधवार को अरविंद मिश्र ने मजरा हीरापुर नवनिर्मित आंगनबाड़ी कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। समीक्षा के दौरान गांव के अधूरे विद्युतीकरण को पूरा करने के निर्देश दिए। सीसी रोड, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद प्रमुख सचिव को बताया गया कि आदर्श तालाब का कार्य ग्रामीणों में विवाद के चलते अपूर्ण है।  
विज्ञापन

गांव के 51 लोग विकलांग पेंशन 12 समाजवादी पेंशन के पात्र हैं। इनमें 50 लोगों की स्वीकृति के बाद 32 लोगों को लाभ मिल रहा है। सचिव ने बताया गांव के अंर्तगत 217 किसानों की खेती की मिट्टी का मृदा परीक्षण कराया गया। हर किसान बैंक खाते खुलवाले ले। जो भी सरकारी योजनाएं होंगी उनका लाभ खाते के जरिए दिया जाएगा। किसान गेहूं के बीज की छूट के लिए जल्द ही आनलाइन रजिस्ट्रशन करा लें। प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली ड्रेस के बारे में जब मुख्य सचिव ने जाना तो पता चला कि विद्यालय में अभी मात्र 17 छात्रों को ही वितरण हुआ है। गांव के मनरेगा मजदूरों ने मुख्य सचिव से शिकायत करते हुए बताया कि हम लोगों को अभी तक मनरेगा में किए कार्यों का भुगतान नहीं मिला है। इस पर मुख्य सचिव ने बताया कि गांव में दो लाख 68 हजार का विकास बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि और सूखा राहत का पैसा अभी तक उनके खातों में नहीं आया है। इस पर बताया कि ओलावृष्टि व सूखा राहत का 50 प्रतिशत ही पैसा आया था जो पीड़ित किसानों को दे दिया। इस मौके पर सीडीओ साहब सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, डीपीआरओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed