{"_id":"5e88b4b78ebc3e6feb3e9618","slug":"lockdown-social-distancing-etah-news-agr436687312","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में झुंड बनाकर की लोगों ने खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में झुंड बनाकर की लोगों ने खरीदारी
विज्ञापन
सैनिक पड़ाव में प्रशासन की ओर से लगवाई गई सब्जी मंडी में शनिवार को झुंड बनाकर खरीदारी करते लोग। स?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना वायरस की जंग में सामाजिक दूरी बनवाने में जिले की पुलिस और प्रशासन परेशान है। वहीं, दूसरे दिन भी सैनिक पड़ाव में सजे सब्जी और फल बाजार में लोगों के मध्य सामाजिक दूरी नहीं बनवा पाया। यहां ढकेल और फड़ वाले भले ही दस-दस फीट की दूरी पर बने ब्लाक में खड़े नजर आए, लेकिन लोगों ने गोले में खड़े होने के बजाए झुंड में ही सामान खरीदा। बाद में विक्रेता भी पास-पास खड़े दिखे।
शनिवार सुबह छह बजे से ही सैनिक पड़ाव पर सब्जी और फल विक्रेता अपनी ढकेल लेकर पहुंचने लगे। अमर उजाला में दूरी का पालन न होने की खबर के बाद यहां पहले से तैनात एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने पुलिसकर्मियों और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ एक-एक ढकेल को फड़ आवंटित किए। इसके बाद पहुंचे एडीएम वित्त केशव कुमार ने लोगों से पर्याप्त दूरी बनाते हुए खरीदारी के निर्देश दिए। हालांकि यहां इसका पालन होता नहीं दिखा।
नहीं लगा रेलवे रोड पर बाजार
अमर उजाला में खबर के बाद पुलिस ने रेलवे रोड पर लगने वाले पॉश कॉलोनियों के सब्जी बाजार को बंद करा दिया। इससे लोगों को सैनिक पड़ाव तक आना पड़ा।
वाहनों को कतार में खड़ा कराया
सैनिक पड़ाव पर सब्जी विक्रेताओं सहित ग्राहकों के भी वाहन आ रहे थे। इसे देख एडीएम ने वाहनों को एक लाइन में खड़ा कराया तो बाइक पर आने वालों को लौटा दिया।
विज्ञापन
सब्जियों के रेट सस्ते
लॉकडाउन में सुबह सात से दस बजे तक मंडी खुलने से सब्जियों की अधिक बिक्री न होने से इनके रेटों में कमी आई है। टमाटर, बैगन, गोभी, पालक जैसी सब्जियां दस रुपये किलो में बिक रही हैं तो 25 रुपये पर पहुंच गया आलू 18 रुपये किलो पर उतर आया है।
बदलने लगे व्यापारी कारोबार
शहर में अधिकांश कारोबार बंद हैं। इससे छोटे दुकानदार परेशान हैं। पटियाली गेट पर मिष्ठान्न विक्रेता सानू गुप्ता ने मिठाई की दुकान बंद होने पर फड़ पर सब्जी लगाना शुरू कर दिया है।
बाजार खुले रहेंगे
सब्जी भले ही सैनिक पड़ाव में बिके पर शहर के सुभाष मार्केट, घंटाघर आदि इलाके के किराना बाजार भी सुबह सात से दस बजे तक खुले रहेंगे, यहां लोग पैदल जाकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते दिखे, यहां भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
-पहले दिन सैनिक पड़ाव में लगने वाली सब्जी और फलों की ढकेलों की दूरी और व्यवस्था में दिक्कत आई पर शनिवार से उसे व्यवस्थित कर लिया गया है। जहां तक सामाजिक दूरी की बात है, उसका भी पालन कराया जाएगा।
-विवेक मिश्रा, एडीएम प्रशासन