फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

बाजार में गाइडलाइन दरकिनार, संक्रमण का खतरा बरकरार

Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
lockdown
घंटाघर बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति लोग सचेत नहीं हैं। जब तक कर्फ्यू के हालात रहे और पुलिस का डंडा चला, लोग घरों में रहे। अब अनलॉक वन में सब खुला तो लोग गाइडलाइन तक का पालन करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में सोमवार को घंटाघर और बाबूगंज मार्केट सहित अन्य मार्केट की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

जहां 40 फीसदी लोग बिना मास्क के घूमते मिले। दुकानों में सामाजिक दूरी की शर्त टूट रही थीं, वहीं सैनिटाइजर या पानी और साबुन का प्रबंध किसी दुकान पर नहीं मिला। अनलॉक वन में बाजार खोलने के लिए दुकानदारों के लिए रखी गई शर्तों का दुकानदार ही पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जीटी रोड पर जाम के हालात रहते हैं और वाहन रेंगते प्रतीत होते हैं। सोमवार को भी जीटी रोड पर दिन भर जाम के हालात बने रहे।
कोरोना के संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय भीड़भाड़ से बचना और हाथों को साबुन से धोते रहना है। जहां पानी न मिले वहां सैनिटाइजर का उपयोग किया जाए, लेकिन जिस तरह से कोविड-19 उल्लंघन किया जा रहा है। उससे सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed