फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

साप्ताहिक बंदी में उमड़े लोग, किराना, सब्जी और फल की हुई खरीदारी

Tue, 23 Jun 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown
तहसील के पास लगे हथठेल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। अनलॉक वन में इसका कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। शहर के व्यस्ततम बाजार बाबूगंज, घंटाघर, सुभाष बाजार पहले से ही हॉटस्पॉट के चलते बंद हैं। वहीं मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का असर कई स्थानों पर नहीं दिखा।
विज्ञापन

लोग सुबह से ही बाजारों में उमड़ आए। मंगलवार को किराना, ऑटो मोबाइल, मिठाई, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा सहित ढाबा और रेस्टोरेंट खुले रहे। रेलवे रोड और कचहरी रोड पर खुलीं दुकानों पर भी यहां से दिन भर गुजरते अफसरों की निगाह नहीं पड़ीं।
विज्ञापन

जीटी रोड के दोनों ओर लगीं थीं सब्जी और फल की दुकानें
सैनिक पड़ाव पर साप्ताहिक बंदी के चलते सब्जी और फल मंडी के लगने पर प्रतिबंध हैं। बावजूद इसके सुबह नौ बजे ही फल और सब्जी विक्रेताओं ने जीटी रोड के दोनों ओर अपने फड़ सड़क पर ही लगा लिए थे। यहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ नजर आई। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का पालन तक भूल गए। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने के कारण जीटी रोड पर शिकोहाबाद चौराहा के समीप जाम के हालात बन गए। यहां पुलिस को साप्ताहिक बंद में भी यातायात की व्यवस्था को संभालना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के पास ही एक होटल पर सुबह ही बनने लगीं थीं कचौरियां
तहसील में फरियादियों के आने के चलते कचौरी, समोसा की दुकानें खुली रहीं। साप्ताहिक बंदी में शहर के समस्त ढाबे बंद हैं पर यहां एक होटल का सुबह से ही तंदूर सुलग गया। थाना और चौकी का अधिकतर स्टॉफ यहीं खाना खाता है। साथ ही तहसील में आने वाले लोगों के चलते ढाबा तो खुला पर इसे बंद कराने की जहमत किसी ने नहीं उठाई।

कड़ाई से कराया जाएगा पालन
बाजार में साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसके उल्लंघन होने का मामला संज्ञान में आया है। अधीनस्थों को आदेशित किया जाएगा कि वह बाजार में नियमों का उल्लंघन न होने दें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। आगे से बाजार साप्ताहिक बंदी में पूरी तरह से बंद रहेगा।
-सुखलाल भारती, जिलाधिकारी

जीटी रोड दौड़ते दिखे बाहन और मौजूद लोग। संवाद

जीटी रोड दौड़ते दिखे बाहन और मौजूद लोग। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed