फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

गांवों में सुबह-शाम काम, दोपहर में लोग कर रहे आराम

Sun, 05 Apr 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
lockdown
जलेसर में लॉग उाउन के दौरान खेत में फसल काटते किसान। - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन में शहर में भले ही लोगों के पास कोई काम न हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों किसान को फुर्सत नहीं है। किसान सुबह से ही खेतों में पहुंच कर गेहूं की कटाई और छंटाई में जुट जाते हैं। इस दौरान वे भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। गांवों में दोपहर बाद तक चहल-पहल दिखाई देती है। इसके बाद दो से चार बजे तक लोग आराम करते हैं। जागने के बाद अगले दिन की तैयारी में लग जाते हैं।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसील जलेसर, अलीगंज और सदर के आठ ब्लाक निधौलीकलां, सकीट, अवागढ़, मारहरा, शीतलपुर, अलीगंज, जैंथरा और जलेसर के 576 राजस्व गांवों में इन दिनों चहुंओर चहल-पहल दिखाई दे रही है। दोपहर 12 से तीन बजे तक खेतों में सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन सुबह-शाम यहां के लोगों को काम से फुर्सत ही नहीं है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य खेत खलिहान के कामों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

ताश के पत्तों से हो रहा मनोरंजन
मिरहची क्षेत्र में ग्रामीण लोग लॉकडाउन का पालन घर पर रहकर ही कर रहे हैं। कुछ काम नहीं है तो ताश के पत्ते खेल कर समय बिता रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधानों का कहना है कि पंचायत के सभी लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। उन्हें इस संबंध में सभी सभी जानकारियां दे दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले- फसल की कटाई में बीत रहा समय
खेतों में दूरी बनाकर काटी जा रही फसल
खेती में कार्य करने वाले किसान भी दूरी बनाकर गेहूं की फसल काट रहे हैं। एक दूसरे से दो से तीन मीटर की दूरी बनाकर कर रहे हैं।
-मुकेश कुमार, किसान, मिरहची
पड़ोसियों से भी दूरी बनाकर रख रहे
हम सभी घर पर अकेले रह रहे हैं। पड़ोसियों से भी दूरी बनाकर रखने को कह रहे हैं। इससे कोरोना को हराएंगे।
-एजेंट सिंह, किसान, मिरहची
गांव में ही रहकर लॉकडाउन का कर रहे पालन
लॉकडाउन सरकार की नहीं हमारी सुरक्षा के लिए है। ऐसे में हम गांव में रहकर ही इसका पालन पूरी तरह कर रहे।
सिंह पाल , पूर्व सैनिक ग्राम सराय राजनगर
गांव में फुर्सत नहीं
शहर में दफ्तर बंद होने से भले ही कोई काम न हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय खेतों में काम से फुर्सत ही नहीं है।
-किशन लाल वर्मा, किसान, अमृतपुर जैंथरा
पंचायत क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया
हमने पंचायत में दवा का छिड़काव कर दिया है। लॉकडाउन का पालन करने के लिए सभी जागरूक किया है।
-जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान नोजरपुर प्रतिनिधि
महिलाएं भी बना रहीं सामाजिक दूरी
खकरई ग्राम पंचायत में लोग घरों में ही समय काट रहे हैं। साथ ही महिलाएं एक दूसरे से दूरी बनाकर रह रहीं हैं।
-देवेंद्री देवी, ग्राम प्रधान खकरई।
बाहरी लोगों की सूची बनाई
वह सरकारी कर्मचारियों का सहयोग कर बाहरी व्यक्तियों की सूची बनाने के साथ घरों के कार्यों में व्यस्त हैं।
-अनेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मडई प्रह्लाद नगर।
खेतों में कर रहे कटाई
लॉकडाउन के चलते वह खेतों में गेहूं की कटाई में समय व्यतीत कर रहे हैं, वहीं ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं।
-केशव राणा, प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पुनेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed