{"_id":"5e86153c8ebc3e77a45baf82","slug":"lockdown-etah-news-agr4364415170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर सात को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर सात को भेजा जेल
विज्ञापन
अवागढ़ में राशन की दुकान का निरीक्षण करते एडीएम।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी में संलिप्त पाने पर खाद्य विभाग की ओर से बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर सात लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
कोतवाली नगर स्थित घंटाघर पर आरपी किराना स्टोर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने छापा मारा तो यहां पर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पाई गई। जब दुकान स्वामी से निर्धारित दर से अधिक में सामान बिक्री करने की जानकारी की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं थाना नयागांव क्षेत्र स्थित कस्बा सराय अगहत में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त ने घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी करते हुए रोहित को पाया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाया है। वहीं, थाना अलीगंज में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त ने कोटेदार रामादेवी उचित दर विक्रेता सहित दो लोगों के खिलाफ निर्धारित राशन से प्रत्येक यूनिट पर दो किग्रा कम देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा अवागढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गांव नावली में कोटेदार विनोद कुमार की दुकान पर जा पहुंचे। जहां उन्हें प्रतियूनिट आधा किलो घटतौली की शिकायत मिली।
इस पर उन्होंने इलेक्ट्रानिक कांटे से वितरण भी होते नहीं मिला। जबकि कांटा दुकान पर ही रखा था। उपभोक्ताओं ने एडीएम को बताया प्रत्येक माह रायान कम दिया जाता है। इस पर एडीएम ने घटतौली करने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने वालों 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।