फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

लॉकडाउन में पुलिस हुई मेहरबान तो दुकानदार हुए बेखौफ

Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
lockdown
पुलिस की मेहरबानी के चलते मिरहची में खुला बाजार। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में पुलिस जहां सख्ती दिखा रही है, वहां का बाजार और सब कुछ बंद रह रहा है। जहां मेहरबानी दिखा रही, वहां भीड़ लग जा रही है। लॉकडाउन के दौरान बुधवार को कुछ ऐसे ही नजारे कैमरे में कैद किए गए। घरों में बैठकर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों के बीच कुछ अपने ही खेल बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अष्टमी मनाई गई, लोग सुबह से ही बाजार में सब्जी, फल और किराने का सामान लेने पहुंच गए। पहली अप्रैल को मंडी बंद होने से बाजार में सब्जी और फल जल्दी ढकेल और फड़ों से समाप्त हो गए। इसके चलते नौ बजते ही पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को रोक और लौटाना शुरू कर दिया। बस स्टैंड, घंटाघर, अलीगंज चौराहा, शिकोहाबाद रोड की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोका और जरूरी काम से जाने वालों को छोड़कर अन्य को लौटा दिया गया। इससे दस बजे तक बाजार सुनसान हो गया। सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जीटी रोड पर दूर-दूर तक वाहन तो क्या पैदल राहगीर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इक्का-दुक्का फल और सब्जी की ढकेल पेड़ की छांव में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुला रहा फोटो स्टूडियो, लगी महिलाओं की भीड़
मुख्यमंत्री द्वारा राहत राशि की घोषणा के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं फार्म भर रही हैं। इसमें फोटो और प्रपत्रों की फोटो स्टेट के चलते जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज के समीप एक फोटो स्टूडियो की दुकान पर लॉकडाउन में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं, समीप ही बाइक सवार पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन वे इसे अनदेखी करते रहे।
मिरहची में चश्मा, घड़ी, बेल्ट, बैग आदि की खोल लीं दुकानें
लॉकडाउन में मिरहची में दुकानदारों ने बाजार खोला ही नहीं दुकानों को आम दिनों की तरह सजा लिया था। यहां नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। केवल दवा, सब्जी और परचून की दुकानों को छूट के बावजूद यहां चश्मा, घड़ी, बेल्ट, बैग आदि की दुकानें को सजा लिया। इससे यहां ग्राहकों की भीड़ लगने लगी।

नियम का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
लॉकडाउन में जिन लोगों ने नियमानुसार छूट के अतिरिक्त दुकानें खोली हैं। उनके खिलाफ जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -सीताराम सरोज, प्रभारी निरीक्षक, मिरहची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed