{"_id":"5e8375b98ebc3e72b024383d","slug":"lockdown-etah-news-agr4361725165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ पर रिपोर्ट, 17 को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नौ पर रिपोर्ट, 17 को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। जिला में सोमवार को नियमों का उल्लंघन करने पर नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, 17 लोगों को जेल भेजा गया है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर पुलिया के पास आलोक निवासी द्वारिकापुरी सहित चार लोग अनावश्यक रूप से पुलिस ने घूमते पाए, सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं मुख्य मार्ग जीटी रोड स्थित हाथी गेट के पास दिनेश निवासी नौरंगाबाद थाना सकीट सहित पांच लोगों को समूह में बनाकर घूमने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना निधौली कलां पुलिस ने मनौरा तिराहा के पास बीटू निवासी नगला दुर्जन, कोतवाली देहात पुलिस ने निधौली रोड तिराहा के पास से संजय निवासी भार्गव नगर और दिवाकर सिसौदिया निवासी सिंधी कॉलोनी, जलेसर पुलिस ने घंटाघर के पास से राहुल निवासी नगला बाजार से, अनिल निवासी काजीपुर थाना सकरौली को एटीएम के पास आगरा चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना नयागांव पुलिस ने सराय अगहत सब्जी की दुकान से मदन लाल और मोहम्मदाबाद से अरविंद निवासी सराय अगहत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम और धारा 188 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।