फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lockdown

लॉकडाउन में भी खोल रखीं थीं दुकानें, पांच को भेजा जेल

Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
एटा। कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन का पालन नहीं करना पांच दुकानदारों को भारी पड़ गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने पांच दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सुबह सात से 10 और शाम पांच से सात बजे तक दुकानें खोलने का समय निर्धारित किया गया है। इससे आगे पीछे समय में दुकान खोलने पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई है। इसका पालन नहीं करने पर जैथरा पुलिस ने फगनौल चौराहा स्थित दुकान को खोलकर बैठे अलीम शाह निवासी मोहल्ला सुनार वाली गली धुमरी और गांधी मार्केट के पास कस्बा धुमरी में दुकान चलाते हुए ज्ञान सिंह निवासी खिरिया रोड धुमरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, थाना नयागांव पुलिस ने गांव अलीपुर में दुकानें खोलकर संचालित करने वाले अलीम, अब्दुल सत्तार और आंशू निवासी अलीपुर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है। नयागांव पुलिस ने सराय अगहत में विनोद निवासी सराय अगहत सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निधौली कलां पुलिस ने मंडी तिराहा से सुभाष चंद्र निवासी निधौली कलां सहित तीन को गिरफ्तार किया है, जबकि जलेसर अड्डा से वीरेश निवासी नगला दुर्जन थाना निधौली कलां सहित चार को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed