लॉकडाउन: लड़खड़ाती चाल, मंजिल भी दूर, नहीं टूट रहा पैदल चलने वालों का कारवां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात भयावह देख सुबह से ही जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह बस स्टैंड पर खड़े होकर लोगों को निजी वाहन, बस और टैंकर, ट्रक आदि में बैठाकर गंतव्य को रवाना करने में जुटे रहे। जिला पंचायत में संचालित रसोई सहित समाजसेवियों और व्यापारियों द्वारा बनवाया गया भोजन लोगों को वितरित कराया गया।
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा सहित दूर-दराज के इलाकों से पैदल चलकर आने वाले लोगों में किसी को कन्नौज-फर्रुखाबाद तक जाना है तो कोई पटना और आजमगढ़ तक के सफर पर पैदल ही चल निकला है। कोई साइकिल से ही निकल पड़ा है तो कोई रिक्शा से।
11600 से ज्यादा लोग रवाना:
शनिवार सुबह आठ से दो बजे तक जिले में आए करीब 11600 राहगीरों को डीएम और एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के सहयोग से बस और अन्य वाहनों में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना किया। इनमें फर्रुखाबाद के 2800, मैनपुरी के 2100, कन्नौज 2100, इटावा 1500, औरैया 1100, कानपुर 1500, लखनऊ 300 और हरदोई के लिए 200 यात्रियों को प्राइवेट बसों से गंतव्य तक भिजवाया।
बसें कराई सैनिटाइज:-जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि राहगीरों को लेकर जाने वाली बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के बाद ही भेजा जा रहा है, जिससे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हो सके।
सुन्ना पुल पर हो रही स्क्रीनिंग:-जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों की जिले की सीमा में प्रवेश पर अलीगढ़ मार्ग पर सुन्ना पुल पर स्क्रीनिंग की जा रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लाइन से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही आगे जाने दे रही है।
जिला पंचायत पर बंट रहा भोजन:-प्रशासन ने जिला पंचायत सभागार में आश्रय स्थल बनाया है तो वहीं रसोई संचालित की जा रही है। यहां से भोजन पैकेटों में बंद कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
समाजसेवी आगे आए आगे
विधायक विपिन वर्मा डेेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, गजेंद्र सिंह बबलू, प्रमोद गुप्ता, व्यापारी नेता अतुल राठी आदि ने माया पैलस चौराहा पर लोगों को भोजन बांटा। काली माता मंदिर ठंडी सड़क के महंत संजीव दीक्षित भी घर से दो बोरे में भोजन के पैकेट बनवाकर लाए और बांटे। कांग्रेसियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष चौब सिंह बघेल के नेेतृत्व में माया पैलेस चौराहा पर सामाजिक दूरी के लिए चूने से गोले बनवाकर लोगों को भोजन बंटवाया।