{"_id":"687cdb3e06cf408bfe0b88aa","slug":"loader-vehicle-lost-control-and-collided-with-truck-driver-injured-etah-news-c-163-1-eta1002-136545-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेकाबू होकर ट्रक से टकराया लोडर वाहन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेकाबू होकर ट्रक से टकराया लोडर वाहन, चालक घायल
Sun, 20 Jul 2025 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
एटा। हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास बेकाबू होकर लोडर वाहन एक ट्रक से से टकरा गया। हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। लखनऊ से लोडर वाहन में हाउस कीपिंग का सामान लेेकर जम्मू जा रहे चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ।
लोडर वाहन चालक नरेश (20) निवासी गांव बालागंज थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ को गंभीर चोटें आईं है। वाहन स्वामी मोहम्मद जीशान ने बताया कि वह लखनऊ से वाहन में घरेलू सामान लेकर जम्मू के सांभा जिले में जा रहा था। रास्ते में नरेश को नींद आ रही थी। उसने बताया कि गाड़ी रोककर नरेश को आराम कराया था। एआरटीओ कार्यालय के पास नरेश को फिर नींद का झोंका आ गया।
इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा रहे ट्रक से टकरा गया। नरेश के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। 108 पर फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।