{"_id":"634afdfb1dfacb2bc1269a51","slug":"listen-chief-minister-etah-has-remained-away-from-the-winds-of-development-etah-news-agr5504001168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनिए मुख्यमंत्री जी... विकास की बयार से दूर बना हुआ है एटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनिए मुख्यमंत्री जी... विकास की बयार से दूर बना हुआ है एटा
विज्ञापन
एटा। प्रदेश में विकास की बयार चली, लेकिन एटा उससे दूर है। केंद्रीय परियोजनाओं की बात करें तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास तो बनकर मिला, लेकिन जिले की सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकांश मार्ग जर्जर हैं। शहर के अंदर मुख्य मार्ग जीटी रोड टूटा पड़ा है।
सीवर परियोजना पर काम होते-होते करीब पांच साल का लंबा वक्त बीत चुका है, अभी तक यह पूरी तरह संचालित नहीं है। व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे संस्थानों की जरूरत है। जबकि उद्योग और रोजगार के मामले में जिला पिछड़ा हुआ है। बिजली कटौती भी इस साल खूब हुई है। उधर शहर के मामले में देखा जाए तो नगर पालिका का सीमा विस्तार न होने के कारण विकास का पहिया थमा हुआ है।
सबसे पहले जिले की सड़कों की दशा सुधरे तो जिले का विकास हो। यहां पर अधिकांश सड़कों में गहरे गड्ढे हो रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं। - दिनेश चंद्र शर्मा, प्राचार्य, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज
विज्ञापन
जिले में उद्योग एवं रोजगार की स्थिति अच्छी नहीं हैं। उद्योगों के नाम पर छोटी इकाइयां स्थापित करा दी जाती हैं। बड़ा उद्योग लगे तो लोगों को रोजगार मिल सके। - आदित्य मिश्रा, एडवोकेट
विद्युत व्यवस्था ठीक की जाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर में छह और देहात क्षेत्र में करीब 10 से 14 घंटे विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। - नीरज गुप्ता, जिलाध्यक्ष रोटरी क्लब
नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार किया जाए। जिससे बढ़े हुए क्षेत्र में विकास कार्य हो सके और नगर पालिका द्वारा आसपास के इलाकों के लिए कार्ययोजना बनाए जाए। - अनुज चौहान, जोनल अध्यक्ष लायंस क्लब
जर्जर पड़ा है सीवर प्लांट जाने वाला मार्ग
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जवाहर तापीय परियोजना के बाद मानपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। जीटी रोड से प्लांट तक पहुंचने वाला मार्ग जर्जर हाल में पड़ा है। यहां पर सिर्फ सड़क के दोनों ओर सफाई करा दी गई है। वहीं आगे इस मार्ग पर एक पुलिया भी क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिसे ठीक नहीं कराया गया है।
प्लांट तक पहुंचने के लिए सिंगल मार्ग बना हुआ है जो गांव भदोह से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण तक नहीं किया गया। सड़क के दोनों ओर सिर्फ सफाई कराकर और मिट्टी डालकर इतिश्री कर दी गई है। जबकि जीटी रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर चलने के बाद खडंजा मार्ग है जिस पर धूल उड़ रही है। वही इस मार्ग पर एक स्थित पुलिया की एक साइड की दीवार पूरी तरह से टूटी हुई है। ऐसे में हादसा होने की भी आशंका है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाले मार्ग पड़ने वाली पुलिया छतिग्रस्त हैं, वहां पर मिट्टी डलवा दी गई है। पुलिया के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा। - सतीश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
मुख्यमंत्री के लिए बनाए चार सेफ हाउस
एटा। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। चार सेफ हाउस बनाए गए हैं। ये मलावन तापीय परियोजना, मेडिकल कॉलेज, मानपुर और मलावन पीएचसी पर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेफ हाउस में एक स्वास्थ्य टीम लगाई गई है। जबकि एक टीम कोविड जांच के लिए अलग से लगाई है। दो स्वास्थ्य टीमें मुख्यमंत्री की फ्लीट के साथ रहेंगी। सभी टीमों के साफ पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। संवाद
सीएम के आगमन से पहले रातोंरात जेल मार्ग की मरम्मत
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर आला अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। उनके आगमन से पहले शुक्रवार रात जेल मार्ग की मरम्मत करा दी गई। वहीं महीनों से उखड़ी पड़ी जीटी रोड पर शनिवार को दिन भर मरम्मत कार्य कराया गया।
शनिवार को पंचायती राज विभाग के सभी सफाई कर्मचारी शहर के जीटी रोड पर दोनों ओर सफाई करते नजर आए। सड़क के दोनों ओर घास, झाड़ियों की कटाई की गई। वहीं जेसीबी से सड़क की पटरी पर मिट्टी डाली गई। देरशाम तक शहर के मानपुर स्थित बाईपास से नवीन गल्ला मंडी तक सड़क की मरम्मत की गई। शहर में जल निगम ने जीटी रोड की मरम्मत कराई। गिट्टी को समतल करने के लिए रोलर चलाया गया।
कचहरी रोड से आगे जेल मार्ग पर बारिश की वजह से गहरे गड्ढे हो चुके थे। शुक्रवार को यहां रातों रात मरम्मत का काम करा दिया गया। वहीं नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शहर के जीटी रोड स्थित डिवाइडर के दोनों ओर कई साल से जमा मिट्टी को साफ किया। शाम तक सफाई का कार्य चलता रहा।
पंचायती राज विभाग के करीब 800 सफाई कर्मचारियों को लगाकर शहर के जीटी रोड की साफ-सफाई का काम किया गया है। इस दौरान सड़क किनारे मिट्टी डलवाई गई और झाड़ियों को भी हटवाया गया। - मनोज यादव, एडीपीआरओ