फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   linter, accident

मकान का लिंटर गिरने से तीन घायल, दो पशु म

Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
linter, accident
पिलुआ में गिरे लिंटर की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। बारिश के चलते शनिवार सुबह एक मकान का लिंटर गिरने से दो भाइयों सहित पिता घायल हो गए। जबकि दो पशुओं की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। मकान के बरामदे में खड़ी मैक्स पिकअप लिंटर गिरने से चकनाचूर हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव नगला दली निवासी संतोष कुमार (45) अपने पुत्र श्यामू (14) और रामू (18) के साथ शुक्रवार रात सोए हुए थे। शनिवार सुबह 4:30 बजे मकान का लिंटर गिर गया। मकान के जिस हिस्से का लिंटर गिरा था उसके एक कमरे में संतोष कुमार की पत्नी सीमा और बेटी रेनू सो रही थी। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और राहत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी काफी मशक्कत की और पिता-पुत्रों को लिंटर के नीचे से गंभीर हालत में निकाला। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संतोष, रामू और श्यामू को अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में एक गाय और एक भैंस के बच्चा मर गया।
विज्ञापन

दो साल पहले ही बनवाया था मकान
नगला दली निवासी संतोष कुमार ने अपने खेत में दो साल पहले ही मकान बनवाया था। मकान की मरम्मत नहीं हो पाई थी। शनिवार को मकान गिरने को लेकर परिवारीजन भ्रमित हैं। मकान का एक हिस्सा सुरक्षित बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती पर निर्भर हैं संतोष
मकान गिरने का गम संतोष कुमार के परिजनों को है। काफी लंबे समय से कृषि कार्य करने के बाद मकान बनाने के लिए धन जुटाया था। मकान बनाने के बाद संतोष कुमार बच्चों की शादी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन हादसे से परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कृषि कार्य से ही परिवार का भरण पोषण किया जा रहा था।

नगला दली में लिंटर गिरने से हादसा हुआ है, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, तीनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। एक गाय ओर एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई है। मौके पर नायब तहसीलदार और कानूनगो को भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है।
नंदलाल सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed