{"_id":"6a282fb4c928e5ed3702f887","slug":"lineman-left-hanging-upside-down-from-electric-pole-after-sudden-electric-shock-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली के खंभे पर अचानक आया करंट, बीस मिनट तक उल्टा लटका रहा लाइनमैन; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली के खंभे पर अचानक आया करंट, बीस मिनट तक उल्टा लटका रहा लाइनमैन; हालत गंभीर
Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
सार
चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए लाइनमैन को आगरा के लिए रेफर कर दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फेज बाईपास होने की वजह से अचानक से विद्युत सप्लाई चालू हो गई, जिससे लाइनमैन रेशमपाल झुलस गया।
विज्ञापन
लाइनमैन को नीचे उतारने का प्रयास करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के आगरा रोड स्थित बिजली के खंभे पर सोमवार देर रात काम कर रहा लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। करीब 20 मिनट तक वह खंभे पर उल्टा लटका रहा। बाद में उसे खंभे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया।
देर रात करीब 10 बजे आगरा रोड स्थित सिविल लाइन चौकी के पास लाइनमैन रेशमपाल (32) विद्युत लाइन खराब होने की सूचना पर शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ गया। अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बिजली के खंभे पर हुक लगे होने से वह उल्टा लटक गया। यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फीडर से शटडाउन कराया गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक वह खंभे पर उल्टा लटका रहा।
शटडाउन लेने के बाद दूसरा लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ा और उसे कड़ी मशक्कत से नीचे उतारा। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। विद्युत निगम के एसडीओ दिलीप कुमार भारती ने बताया कि फेज बाईपास होने की वजह से अचानक से विद्युत सप्लाई चालू हो गई, जिससे लाइनमैन रेशमपाल झुलस गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैरा गांव में टूटे तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को कई बार टूटे तार को सही करने की शिकायत की। उसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।