{"_id":"64e8eb216498e7abe80ef8ad","slug":"lineman-corrects-fault-by-swimming-in-water-etah-news-c-163-1-sagr1019-4381-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पानी में तैरकर लाइनमैन ने सही किया फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पानी में तैरकर लाइनमैन ने सही किया फॉल्ट
Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ता निगम के कर्मचारियों पर काम न करने का ठीकरा फोड़ देते हैं। हालांकि निगम के कुछ कर्मचारी जान का जोखिम लेते हुए अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक लाइनमैन पानी में तैरकर विद्युत खंभा पर हुए फाॅल्ट को दुरुस्त करने पहुंचा।
शुक्रवार को सिंकदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर ब्रेक डाउन हो गया। इससे रिजोर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लगे एक विद्युत खंभे पर फाॅल्ट हो गया। विद्युत खंभे तक जाने के लिए रास्ता नहीं था। क्योकि खंभा तक बरसात के अलावा नहर का पानी भरा हुआ था। ऐसे में लाइनमैन बाबूराम फाॅल्ट को दुरुस्त करने के लिए पानी में जा घुसे। बताया जा रहा है वहां पानी कमर से ऊपर तक भरा था। ऐसे में लाइनमैन पानी में घुसकर तैरते हुए विद्युत खंभा तक पहुंचे। इसके बाद खंभे पर चढ़कर फाॅल्ट को दुरुस्त किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लाइनमैन की हर ओर सराहना होने लगी। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया निगम के सभी कर्मियों का एक ही लक्ष्य रहता है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले। संवाद