फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   light problem

नौ घंटे गायब रही बिजली, लोग पानी तक को तरसे

Thu, 10 Sep 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
light problem
एटा। जीटी रोड पर बुधवार को बिजली के खंभे में ट्रक टकराने के बाद नौ घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोग रात करीब तीन बजे से गर्मी के कारण परेशान रहे। इस दौरान अधिकतर लोग चैन से सो भी नहीं सके। साथ ही उन्हें बृहस्पतिवार की सुबह पानी के लिए तरसना पड़ा। दोपहर करीब 11:30 बजे तक बिजली सुचारु हो सकी। वहीं दोपहर बारह बजे बाद गांधी मार्केट इलाके की बिजली चली गई। इससे करीब तीस से पैंतीस हजार लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बुुधवार की रात जेएलएनएन डिग्री कॉलेज के पास हुए हादसे के बाद लोगों ने विद्युत सब स्टेशन को सूचना दी तो वहां से लाइट काट दी गई। सुबह करीब आठ बजे बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पोल को दूसरा लगाकर उस पर तार खींचे गए तब जाकर दोपहर 12 बजे बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने की वजह से सुबह लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल सका। लोगों को जरूरत का काम करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ी तो लोग बाल्टी, डिब्बा आदि लेकर पड़ोस के घरों और हैंडपंप की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्र में आई समस्या
नेहरू नगर, नगला भजा, शिवओमपुरी, हिंदू नगर, कैलाशगंज, मंडी समिति, गौशाल, कांशीराम कॉलोनी, मानपुर, सैथरी, शिवपुरी, सदर तहसील, आवास विकास कॉलोनी आदि।
रात करीब तीन-चार बजे जीटी रोड पर एक ट्रक बिजली के खंभे में टक्कर मारकर भाग गया था। विद्युत विभाग को पता चला तो कर्मचारियों को भेजकर तत्काल खंभा बदलवाने के साथ ही तार खिंचवाए गए। बृहस्पतिवार को दोपहर 11.20 बजे विद्युत सुचारु कर दी गई है।
-आरबी राय, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed