फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Licenses of 73 people driving under influence canceled

Etah News: नशे में वाहन चलाने वाले 73 लोगों के लाइसेंस निरस्त

Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 73 people driving under influence canceled
एटा। नियम तो है, लेकिन लोग मानते नहीं और नशे में वाहन चलाकर हादसों का कारण बन जाते हैं। नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए ऐसे लापरवाह 73 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उन्हें काली सूची में डाल दिया गया है। मतलब है कि उनका भविष्य में अब कभी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। यह कार्रवाई वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने वालों के लिए बड़ा संदेश है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से 73 लोगों के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की यह कार्रवाई अप्रैल 2023 से अब तक की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन के साथ टीम गठित कर ओवर लोडिंग वाहन और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दोनों ही स्थिति में पाए जाने पर चालक के खिलाफ सीधी कार्रवाई की जा रही है। अप्रैल से लेकर अब तक 73 लोगों के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया है। यह ऐसे लोग हैं जो नियमों की अनदेखी करके दूसरों की जिंदगियों से भी खिलवाड़ करते पाए गए। नशे की हालत में वाहन चलाने से खुद के साथ ही दूसरों की भी जान जाती है। ऐसे में किसी और तरह की कार्रवाई करने की बजाय लाइसेंस को ही निरस्त कर दिया गया। ताकि ये लोग भविष्य में ड्राइविंग ही नहीं कर पाएं।
विज्ञापन

भविष्य में न तो इनका लाइसेंस बहाल किया जाएगा और न ही नया लाइसेंस जारी किया जाएगा। संबंधित सभी व्यक्तियों को पोर्टल पर ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। अब यह लोग अन्य किसी जनपद से भी लाइसेंस नहीं बनवा सकते हैं। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 73 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। टीमें हाईवे व अन्य मार्गाें पर भी लगाई गई हैं, ओवर लोडिंग व नशे में वाहन चलाने के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed