{"_id":"64247b3cdc7cdd0c1207da84","slug":"last-financial-year-did-not-get-budget-for-street-light-etah-news-c-25-1-107077-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बीता वित्तीय वर्ष, नहीं मिला स्ट्रीट लाइट के लिए बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बीता वित्तीय वर्ष, नहीं मिला स्ट्रीट लाइट के लिए बजट
Wed, 29 Mar 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। नेडा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र व हाट बाजार में सौर ऊर्जा वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाती हैं। इस वित्तीय वर्ष में शासन से 200 स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य दिया गया। लेकिन बजट के अभाव में लाइटें नहीं लग सकीं।
नेडा के प्रभारी परियोजना निदेशक देवेंद्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के हाट बाजार व ग्रामीण क्षेत्र में 200 सोलर ऊर्जा वाली स्ट्रीट लाइट लगानी थीं। इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई। लेकिन पूरे साल इंतजार करने के बाद भी शासन स्तर से बजट नहीं मिल सका।
जिसकी वजह से स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि एक स्ट्रीट लाइट की लागत करीब 22 हजार 289 रुपये आती है। अगर अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट दिया जाता है तो स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा।