फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Land has to be acquired for the Etah-Kasganj rail project

UP: एटा के ये हैं 16 गांव...कासगंज रेल परियोजना के लिए होगी जमीन अधिग्रहीत, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 03 Sep 2025 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

एटा-कासगंज रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहीत की जानी है। ये प्रक्रिया दूसरी अधिसूचना के बाद शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Land has to be acquired for the Etah-Kasganj rail project
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एटा-कासगंज रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहीत की जानी है। रेलवे प्रशासन इसके लिए दूसरी अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। इसके बाद जल्द अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


19 फरवरी 2025 को एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण के लिए बजट को स्वीकृति दी गई। लगभग 29 किमी लंबी रेल लाइन के लिए 389 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। 329 करोड़ रुपये में सिविल कार्य और शेष में इलेक्ट्रिकल आदि का काम होगा। लिडार सर्वे के साथ ही भूमि का चिह्नाकन किया जा चुका है। 16 गांव की 113.32 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए गांव वार अधिसूचना पूर्व में जारी की जा चुकी है। अब भूस्वामियों के खातावार अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परियोजना के अधिशासी अभियंता मुनेंद्र कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही दूसरी अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में अधिग्रहीत की जाएगी जमीन
एटा देहात, नगला फरीद, न्योेराई, हिम्मत नगर बझेड़ा, अचलपुर, मोहम्मदपुर, गोबरा, रसूलपुर गढ़ौली, नगला किसिया, रारपट्टी, बीरपुर, श्योराई, बुरहनाबाद, नगला श्याम, बढ़ौली और यादगारपुर गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed