{"_id":"68bc7f1cbf5625c98009dcac","slug":"land-deed-done-with-the-help-of-fake-documents-etah-news-c-163-1-eta1001-138597-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फर्जी दस्तावेज के सहारे कराया जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फर्जी दस्तावेज के सहारे कराया जमीन का बैनामा
Sun, 07 Sep 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नगला जोरी निवासी हरदेवी ने जमीन के विवाद के मामले में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। अब थाना मिरहची में अदालत के आदेश पर 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का बैनामा कराए जाने का आरोप है।
हरदेवी ने बताया कि मीरा देवी और उसके पुत्र राकेश कुमार ने मिलकर नकली और कूटरचित दस्तावेज से उनकी ज़मीन के एक बड़े हिस्से का बैनामा अपने नाम करा लिया। रिपोर्ट में लिखा है कि इस जमीन के विवाद का असली बैनामा वर्ष 1984 में विक्रेता सूरज सिंह ने मुहम्मद शकील और उसके परिवार के नाम किया था, न कि मीरा देवी के पक्ष में। 14 जून 2025 को मीरा देवी और राकेश ने उन्हें कचहरी परिसर के बाहर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना मिरहची, एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। यहां से आदेश मिलने के बाद तहसील स्तर पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच की। लेखपाल की रिपोर्ट में राकेश कुमार व मीरा देवी पर अवैध तरीके से भूमि का बैनामा कराने के आरोप सही पाए गए। इसके बावजूद पुलिस ने मामला नजरअंदाज किया और कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मीरा देवी, राकेश, मोहम्मद शकील, नौशाद, इलियास और बादशाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।