फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lalit, an alumnus who returned from the US, proposed online smart classes for students.

Etah News: अमेरिका से लौटे पुरातन छात्र ललित ने छात्रों के लिए ऑनलाइन स्मार्ट क्लास का दिया प्रस्ताव

Thu, 23 Jul 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lalit, an alumnus who returned from the US, proposed online smart classes for students.
राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार के दौरान पुरातन छात्र ललित गुप्ता व उनकी पत्नी के अमेरिका से आ
एटा। ऐतिहासिक राजकीय इंटर कॉलेज के जीर्णोद्धार अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब विद्यालय के वर्ष 1993 बैच के पुरातन छात्र एवं अमेरिका स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर ललित गुप्ता अपनी पत्नी आशमा नूतानी के साथ विद्यालय पहुंचे। जीर्णोद्धार पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव अनूप द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वहीं ललित गुप्ता ने छात्रों के लिए ऑनलाइन स्मार्ट क्लास प्रस्ताव प्रधानाचार्य को दिया।
विज्ञापन

विद्यालय भ्रमण के दौरान ललित गुप्ता ने अपने छात्र जीवन से जुड़ी कक्षाओं, छात्रावास तथा विद्यालय परिसर को देखकर पुरानी यादें साझा कीं। प्रधानाचार्य सुभाष सिंह से वार्ता में उन्होंने अपने तकनीकी अनुभव का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन स्मार्ट क्लास एवं साप्ताहिक शिक्षाप्रद वीडियो उपलब्ध कराने की इच्छा जताई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जुड़ सकें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने विद्यालय के जीर्णोद्धार में पुरातन छात्रों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए समिति एवं जिला विद्यालय निरीक्षक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति ने ललित गुप्ता एवं उनकी पत्नी को शाल, स्मृति चिन्ह, शताब्दी वर्ष की स्मारिका तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि ललित गुप्ता पहले ही विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 50 हजार रूपये की सहयोग राशि प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पुरातन छात्रों से विद्यालय के पुनर्निर्माण और वर्तमान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समिति से जुड़कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की। साथ ही नवंबर में प्रस्तावित पुरातन छात्र महासम्मेलन में पुनः शामिल होने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान समिति के अनेक पदाधिकारी, पुरातन छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed