फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   lahara ghaat par hone laga samataleekaran ka kaam

लहरा घाट पर होने लगा समतलीकरण का काम

Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
lahara ghaat par hone laga samataleekaran ka kaam
समतलीकरण का काम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन के निर्देश पर नगरपालिका परिषद सोरों के अधिशासी अधिकारी ने घाट और रास्ते के समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। घाट के समतलीकरण का कार्य शुरू  होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी स्वयं कार्य प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लहरा घाट से गंगा तट तक गंगा की तलहटी का रेतीला उबड़ खाबड़ रास्ता कांवड़ियों के लिए काफी परेशानी भरा था। अब इस रास्ते को सुगम बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं गंगा तट पर विद्युत पोलों पर लाइट लगाए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी जिससे अंधेरे की समस्या से भी छुटकारा मिल सके। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शमशेर का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नलों की स्थापना, विद्युतीकरण, सफाई के निर्देश दिए हैं, इन निर्देशों का पालन शुरू कर दिया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि कावड़ मेला बनाने के लिए गंगातट तक रास्ता समतलीयकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पानी, प्रकाश, सफाई एवं लहरा मार्ग को गढ्डा मुक्त बनाने के निर्देश बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed