फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kovid vaccination syringe was lit in the medical college

लापरवाही: मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण की सिरिंज को जलाया

Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccination syringe was lit in the medical college
मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड के सामने जलाई गईं कोविड टीकाकरण की प्रयुक्त सिरिंज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में कोविड टीकाकरण में प्रयुक्त सिरिंज को कोविड टीकाकरण केंद्र के सामने ही आग लगाकर जला दिया गया। जबकि कोविड से संबंधित वस्तुओं के निपटान और मेडिकल बायोवेस्ट के निस्तारण के लिए तरीका तय है। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासीय राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित बर्न वार्ड में कोविड टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की वैक्सीन लगाई जा रही है। केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने वैक्सीन लगाने के बाद सैकड़ों की संख्या में सिरिंज को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। बाद में इसे आग लगाकर जलाया गया है। इनमें से अधिकांश सिरिंज अधजली और शेष बच गई हैं।
विज्ञापन

कूढ़े के ढेर को उठाने वाले कर्मचारियों को भी सिरिंज लग सकती है और अस्पताल में घूमने वाले किसी भी मरीज अथवा तीमारदार को चुभ सकती है। इस घोर लापरवाही को लेकर सभी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने सीएमओ के ऊपर पूरा मामला टाल दिया है। जबकि सीएमओ बायोवेस्ट उठाने की जिम्मेदारी सीएमएस की बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed