फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kkodha pilgrims descended Fair

ककोड़ा मेला में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 25 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 25 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Kkodha pilgrims descended Fair
कार्तिक पूूिर्णमा पर ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों की संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मेला देखने पहुंचे। मेला स्थल पर बनाए गए तबुंओं से एक अलग शहर बसा नजर आया। दूर दराज से आए लोगों ने तंबुओं में ठहर कर मेला का अपने अंदाज में लुत्फ उठाया। कासगंज में जनपद बदायूं के घाटों पर यह मेला लगता है। दोनों जिलों का प्रशासन मेले को लेकर विशेष व्यवस्था करता है।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के दिन से ही यह मेला परवान चढ़ने लगता है। मेले में सुदूर क्षेत्रों के लोग पहुंचते हैं। दूर दूर के दुकानदार भी इस प्राचीन मेले में आकर अपनी दुकानें लगाते हैं। पूरे दिन मेले में जबरदस्त भीड़ का आलम रहा। गंगा घाटों से लेकर मेला परिसर में भीड़ का आलम बना हुआ था। मनोरंजक खेल तमाशों के शो भी फुल चल रहे थे। जगह-जगह मदारी भी अपने खेल तमाशे दिखा रहे थे। खजला, जलेबी, हलवा, मराठा सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर काफी भीड़ लगी हुई थी। मेला परिसर के अलावा तंबुओं के शहर में अपने अपने अंदाज में आने की व्यवस्था श्रद्धालुओं ने की थी। जगह-जगह पकवान पकाए जा रहे थे। लोग समूहों में मेले में आए थे। तरह-तरह की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनका लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन


कासगंज और बदांयू के प्रशासनिक अधिकारी भी मेले में पहुंचे। किसी ने नौका विहार किया तो किसी ने अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर मेले का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed