फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kidnapped young man and asked for ransom, tied him up for not giving

Etah News: युवक को अगवा कर मांगी फिरौती, न देने पर बांधकर डाला

Mon, 21 Aug 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man and asked for ransom, tied him up for not giving
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुलिया निवासी एक युवक को शनिवार की रात गांव से अगवा कर लिया गया। उसी के फोन से पिता के नंबर पर कॉल करके फिरौती मांगी गई। रकम देने में असमर्थता जताने पर हत्या करने की धमकी दी गई। बाद में गैस एजेंसी के पास बांध कर डाल गए।
विज्ञापन

गांव खरसुलिया निवासी किसान उदय सिंह के पुत्र हरीशरण को रात करीब 9 बजे गांव में दुकान से तंबाकू लेकर लौटते समय अगवा कर लिया गया। हरीशरण का कहना है कि उसको रूमाल में कोई नशा सुंघाकर चार लोगों ने अगवा किया था। इसके बाद गांव के बाहर गैस एजेंसी के पास बांधकर डाल दिया गया। पिता का कहना है कि शनिवार की रात पुत्र दुकान पर तंबाकू लेने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी समय होने के बाद तलाश की तो गांव में रास्ते पर उसकी चप्पल पड़ी मिली। करीब आधे घंटे बाद पुत्र के ही मोबाइल से कॉल आया। जिसमें 4 से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। तब जानकारी हुई कि अपहरण हो गया है। लेकिन मैंने बताया कि हमारे पास इतनी रकम नहीं हैं, तुम चाहो तो मार सकते हो। इसके बाद आरोपियों ने फिर फोन करके कहा कि मैनपुरी में हैं, अगर बेटे को बचाना है तो रुपये लेकर आ जाओ।
विज्ञापन

बताया कि रात करीब 12 बजे बेटा से बात कराई और तब बताया कि गैस एजेंसी में बांधकर डाला गया है। वहां पहुंचे और हाथ-पैर व मुंह बंधा पाया गया। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन नहीं लगा। तब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल किया। करीब 2 घंटा बाद पुलिस आई। तब थाने पर गए, यहां से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुनील सक्सेना ने बताया कि मामला अगवा कर फिरौती मांगने का नहीं है। युवक को गांव में किसी लड़की के साथ पकड़ा गया, इसके बाद वारदात की गई है। इलाज कराने के लिए भेजा गया है। जैसी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed