फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kidnaped

खेल 15 लाख का, रसूखदारों पर आरोप

Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
kidnaped
एटा। शीतलपुर ब्लाक के बीडीसी सदस्य मुकेश का अपहरण 14 अक्तूबर को हुआ था। इसके पीछे जमीन की खरीद-फरोख्त में मिलने वाली 15 लाख की रकम थी और अपहरण के आरोपी रसूखदार थे। तभी तो रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। शनिवार को अचानक बीडीसी सदस्य मिला तो पुलिस ने पहले तो परिजनों से मुलाकात तक नहीं होने दी और उसे कस्टडी में लेकर गायब हो गई। बाद में दबाव पड़ा तो सख्त हिदायत के साथ उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बागवाला में 16 अक्तूबर को राजवीर सिंह पुत्र चतुरी सिंह निवासी गांव अचलपुर ने पुत्र मुकेश कुमार बीडीसी सदस्य का कार सवार ऊदल सिंह निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात सहित तीन लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण 14 अक्तूबर को होना बताया गया था। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अपहरण के बाद से बरामदगी के लिए कोई पहल नहीं की गई। जब अपहृत मुकेश मिल गया तो पुलिस ने परिजनों को नहीं सौंपा। परिजनों का आरोप है जिन लोगों के खिलाफ परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था वह रसूखदार हैं और सत्ता पक्ष के नेताओं के संपर्क में हैं। इसकी वजह से अपहरणकर्ताओं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। बाद में दबाव पड़ने पर उसे परिजनों को सौंप तो दिया गया लेकिन सख्त हिदायत दी गई कि वह मीडिया से बात न करे और सोमवार को हर हाल में कोर्ट में हाजिर किया जाए।
विज्ञापन

जमीन की रकम को लेकर किया गया अपहरण
बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार और रारपट्टी के प्रधान भूपेंद्र सिंह और ऊदल सिंह सहित चार लोगों ने काली नदी के पास थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में जमीन खरीदी थी। इस जमीन में से 15 लाख रुपये बीडीसी को कमीशन मिली थी, इस कमीशन की रकम को लेकर ही प्रधान ने अन्य साथियों की मद्द से अपहरण कर लिया था। इस जमीन को खरीदने में सत्तापक्ष के कुछ नेताओं का भी शेयर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपह्त को जहां रखा वहां से मिलीं शराब की बोतल, हड्डियां
थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित हजारा नजर अरथरा पुल के पास से अपहृत बीडीसी मुकेश को बरामद किया गया है। वह स्थान पतेल की झाडिय़ों में है और वहां पर एक अंग्रेजी शराब की बोतल, पानी की बोलत और मीट खाने के बाद छोड़ी गईं हड्डियां भी पड़ी मिली हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने मुकेश की रखवाली करते समय ऐश-ओ-आराम किया है।

थाना पिलुआ क्षेत्र में अपहृत बीडीसी मुकेश कुमार डायल 100 पुलिस ने बरामद किया है। अपहृत से पूछताछ के बाद डॉक्टरी कराने भेजा है। अपहृत ने प्रधान भूपेंद्र सिंह, ऊदल सिंह पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।
धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बागवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed