फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   karwachouth festival

चांद का दीदार कर निहारा पिया को

Thu, 17 Oct 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
karwachouth festival
इंद्रपुरी कालोनी में करवा चौथ सामूहिक पूजन करती पंजाबी समाज की महिलाएं- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। प्यार और अपने दांपत्य जीवन में खुश के लिए गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर भगवान से पति की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही पूजा-अर्चना कर करवाचौथ व्रत की कथा का श्रवण किया। रात को चांद का दीदार कर पिया को निहारा। साथ ही चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथ से प्रेम का निवाला खाकर व्रत खोला।
विज्ञापन

पतिदेव की लंबी उम्र के लिए विवाहिताओं ने निर्जल व्रत रखा। व्रत के दौरान अधिकांश विवाहिताओं की नजर घड़ी की सुइयों पर टिकी रही। जैसे ही अंधेरा घिरना शुरू हुआ, सजने संवरने की तैयारी होने लगी। रात को आठ बजते ही सुहागिनों ने चांद दिखने का इंतजार करना शुरू दिया। चंद्र दर्शन होते ही महिलाओं ने करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की सलामती और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद छलनी से चंद्रमा और पति के मुख का दीदार कर व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किए।
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़
गुरुवार को बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। मेंहदी लगवाने और ब्यूटी पार्लरों में सजने संवरने का दौर चला। भीड़ उमड़ने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चढ़ी मस्ती
करवाचौथ पर सोशल मीडिया पर विवाहिताओं ने अपनी मित्रों को जमकर बधाइयां भेजीं। चांद के दर्शन के बाद दंपतियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर जमकर फोटो शेयर कीं।
पतियों ने भी रखा व्रत
आधुनिक दौर में एक दूजे का साथ निभाने के वादे को दोहराते हुए कई पतियों ने भी पत्नियों के लिए व्रत रखा। कई दंपतियों ने शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला।
गिफ्ट खरीदने को दिखा उत्साह
पतियों में करवाचौथ के लिए पत्नी को गिफ्ट देने का उत्साह नजर आया। इस दौरान मंगलसूत्र, कुंडल, झुमकी, पायल, अंगूठी, लॉकेट, साड़ी और कंगन की खासी डिमांड रही। कई पतियों ने पत्नियों के लिए आभूषण भी खरीदा।
-फोटो
शृंगार कर सोलह महिला बंदी सुहागिनों ने रखा व्रत
आंसुओं के सैलाब में उमड़ते दिखे रिश्ते
एटा। जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों ने सोलह शृंगार कर निर्जला व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामनाएं की। जेल में 16 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा, व्रत रखने वाली महिला बंदियों के लिए जेल अधीक्षक की ओर से सज्जो सामान मुहैया कराया गया। महिला बंदियों से पतियों की तीन बार मुलाकात कराने की छूट दी गई।

जिला जेल में गुरुवार को 16 महिला बंदियों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों के लिए लंबी आयु के लिए कामना की। इन महिला बंदियों को पूरा साजो सामान जेल अधीक्षक पीपी सिंह की ओर से मुहैया कराया गया। जेल अधीक्षक की ओर से महिला बंदियों के पतियों से गुरुवार की दोपहर, सूरज छिपने से पहले शाम को और शुक्रवार की सुबह मुलाकात कराने का वादा किया था, और ऐसा किया भी गया। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला बंदियों ने अपनी बैरक में ही सामूहिक रूप से चंद्रमा का अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों को मजबूत कराने के लिए जेल अधीक्षक पीपी सिंह की ओर से की गई पहल की सराहना महिला बंदियों से की। वहीं महिला बंदी जब अपने पतियों से मिलीं तो आंसुओं के सैलाब में रिश्तों को उमड़ते भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed