फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kanha enthusiasm shade of birth, household preparations

कान्हा के जन्म का छाया उत्साह, घर-घर तैयारियां

Fri, 04 Sep 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 04 Sep 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
 Kanha enthusiasm shade of birth, household preparations
कान्हा के जन्म को लेकर लोगों में उत्साह छाने लगा है। घर घर जन्म को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों की सफाई पुताई एवं सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिरों में प्रसाद वितरण को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देर सायं मंदिरों में भगवान के आव्हान को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर्व शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व मनाने के लिए पूर्व संध्या से ही तैयारियां शुरू हो गई। घरों में मंदिर सजाने, उपवास रखने आदि के लिए लोग व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। सभी मंदिरों की सफाई के साथ ही पुताई का काम भी कराया गया है। इसके साथ ही मंदिर को विद्युत लाइटों से सजाने, फूल मालाओं से सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कारीगर देर सायं से ही सजावट के कार्य में जुट गए। बिजली बाधित न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिरों पर जेनरेटर की व्यवस्थाएं की गई हैं। गली मोहल्लों में झांकियां सजाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गलियों को झालरों आदि से सजाया जा रहा है। प्रसाद वितरण के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। पंचामृत एवं पंजीरी वितरण के लिए मंदिर के पुजारियों ने सामान के आर्डर दे दिए हैं। जिससे समय पर सामान उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


गोवर्धन नाथ मंदिर महकेगा विदेशी फूलों से
कासगंज। गली बौहरान स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर पर सजावट की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर पर विदेशी फूलों एवं वेला आदि के फूलों से फूल बंगला सजाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया मंदिर पर सजावट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वृंदावन से फूलों से सजावट करने वाले कारीगर को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर पर अगले दिन नंदोत्सव का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शाम खाटू श्याम के नाम
कासगंज। प्रसिद्ध बालाजी दरबार पर जन्माष्टमी के मौके पर एक शाम खाटू श्याम बाबा के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम सायं 8 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उपवास के सामान की हुई खरीदारी
कासगंज। जन्माष्टमी पर्व पर उपवास के लिए बाजार से सामान की खरीदारी की गई। लोगों ने बाजार से फल, कूटू, सिंघाड़ी, समा के चावल, गोला, मेवा सहित अन्य सामान की खरीदारी की। जिससे इन विक्रेताओं के यहां काफी भीड़ भाड़ रही।

सजावट के सामान खरीदने में जुटे रहे लोग
कासगंज। जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां सजाने के लिए बाजार से सजावट के सामान की खरीदारी की गई। लोगों बाजार से मुकुट, बांसुरी, पालने, हिडोले, मोर पंखी, पोषाकें आदि की खरीदारी की। बाजार में जगह जगह सजी इन दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। देर रात्रि तक खरीदारी का दौर चलता रहा।


खीरा बिका 60 रुपये किलो
कासगंज। जन्माष्टमी को देखते हुए बाजार में फलों की कीमतों में तेजी से उछाल आ गया। खीरे के दामों में सबसे अधिक उछाल आया। खीरा 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया। अन्य फलों पर भी महंगाई का असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed