{"_id":"68335b40eef9ca976d0b47d0","slug":"kalash-yatra-stopped-in-jainpura-tension-between-dalit-and-thakur-community-etah-news-c-163-1-sagr1016-134042-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जैनपुरा में कलश यात्रा रोकी, दलित और ठाकुर समुदाय के बीच तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जैनपुरा में कलश यात्रा रोकी, दलित और ठाकुर समुदाय के बीच तनाव
विज्ञापन
जलेसर(एटा)। तहसील क्षेत्र के गांव जैनपुरा में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा को लेकर दलित और ठाकुर समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। कलश यात्रा शाम करीब 4 बजे से निकाली जा रही थी। घरों के पास से गुजरने पर दलित समुदाय के लोगों ने इसको रोक दिया। पुलिस ने पहुंचने के लगभग 2 घंटे बाद मामला शांत हो सका।
ठाकुर समुदाय द्वारा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इससे पूर्व रविवार को कलश यात्रा का आयोजन रखा गया था। शाम के समय यात्रा निकाली गई। जैसे ही यह यात्रा दलित समुदाय के लोगों के घर के सामने पहुंची, इस समाज के लोगों ने चारपाई, लकड़ी आदि सड़क पर रखकर रास्ता बंद कर दिया। इस घटना से ठाकुर समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया।
दलित समुदाय के लोगों का कहना था कि ठाकुर समाज ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर यात्रा नहीं निकलने दी थी। इसलिए वे अब कलश यात्रा को इस मार्ग से नहीं निकलने देंगे। वहीं, ठाकुर समाज के लोगों ने कहा कि गांव में कभी भी भीमराव आंबेडकर की रैली नहीं निकाली गई है। ये रैली बिना अनुमति के निकाली जा रही थी, जो एक नई प्रथा थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसडीएम भावना विमल, क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार वाजिद अली, कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। करीब 2 घंटे तक दोनों के साथ बातचीत की गई। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यात्रा पूरी कराई गई।
एसडीएम भावना विमल ने बताया कि गांव जैनपुरा में एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोनों पक्षों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के झगड़े की आशंका न रहे।