{"_id":"5da758988ebc3e93a230de3b","slug":"kaarwachoth-fast-celebration-etah-news-agr410976929","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के दीदार को किया श्रृंगार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद के दीदार को किया श्रृंगार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
बाजार में कॉस्मेटिक का सामान खरीदने को उमड़ी महिलाओं की भीड़
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज। हाथों में मेंहदी, लाल साड़ी और पूरे श्रृंगार के साथ विवाहिताएं गुरुवार को चांद को अर्घ्य देकर करवाचौथ का व्रत करेंगी। बुधवार रात तक खरीदारी के लिए बाजार गुलजार रहे। बुधवार देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। लाल रंग कीक ॉटन सिल्क की साड़ियां खरीदी। इसके अलावा बाजार में बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी, कॉटन सिल्क, हैंड वर्क साड़ी, जरी वर्क साड़ी भी खूब खरीदी गईं।
बाबूगंज में कपड़ा व्यापारी नीरज ने बताया कि करवा चौथ सीजन में जिले में 20 लाख का कारोबार हुआ है। पर्व की पूर्व संध्या पर सुहागिनों का ध्यान श्रंगार के सामान की खरीदारी पर विशेष रहा। त्योहार के चलते बुधवार देर रात तक बाजार गुलजार रहे। इसके अलावा महिलाओं ने करवा, सिरकी, पूजा कलेंडर की खरीदारी भी की। खुद को सुंदर दिखाने के लिए ब्यूटी पार्लर में देर रात तक खुले। महिलाएं खुद को संवारने में लगी रहीं।
खूब बिकी जलेबी
कासगंज। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पति अपनी पत्नियों को जलेबी खिलाते हैं। इस परंपरा के चलते मिष्ठान विक्रेताओं के यहां विशेष तैयारियां की गईं। वैसे तो यहां पर सुबह के समय जलेबियों को नाश्ते में प्रयोग किया जाता है, लेकिन पर्व की पूर्व संध्या के चलते मिष्ठान विक्रेताओं ने सायं के समय अपनी दुकानों पर जलेबियां तैयार कराईं। इन जलेबियों को खरीदने में पति जुटे रहे। इन विक्रेताओं के यहां भी काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
खूब बिके सोना-चांदी
करवाचौथ पर सराफा बाजार में धूम मची रही। पतियों ने गिफ्ट के लिए सोने की चैन, चांदी की पायल, लॉकेट खरीदे। सर्राफा व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाल ही में कुछ नई डिजाइनें आई हैं जिन्हें ग्राहक बहुत ज्यादा खरीद रहे हैं। जिसमें शॉर्ट मंगलसूत्र, फैंसी चैन सेट, लॉकेट चैन और पायल की सबसे ज्यादा मांग है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर 50 लाख का कारोबार हुआ है।
मेहंदी वालों के नखरे
करवा चौथ को लेकर महिलाएं अपने हाथों पर मेंहदी लगवाने के लिए लाइनों में लगी रहीं। वहीं मेंहदी लगाने वालों ने नखरे दिखाए। मेंहदी लगाने वाले प्रत्येक महिलाओं से 100 से 500 रूपये तक वसूले।
कांच के फैंसी कंगन की खास मांग
महिलाएं चूड़ी के अलावा कंगन भी खूब खरीद रहीं है। यहां तक कांच के फैसी कंगन की ज्यादा मांग हैं और बहुत बिक रहा है। कंगन में कई तरह की आइटम हैं जिसमें क्रिस्टल कंगन, चाइना कंगन, बॉबे मेड कंगन मिल रहे हैं।